फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 रुपये में इलाज के बदले इतनाें काे मिली लाइलाज बीमारी, 1 दिन में करता था 100 लाेगाें का शिकार

Thu, 08 Feb 2018 11:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव‌ ज‌िले में एक के बाद एक एचअाईवी के राेगी सामने अाने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कम्प मच गया है। एक सिरिंज कई मरीजों को लगाने से एड्स फैलाने की जद में आए झोलाछाप राजेश को बुधवार सुबह पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
बांगरमऊ के शिवबख्शखेड़ा निवासी राजेश कस्बे के स्टेशन रोड पर दस रुपये में इलाज करता था। दस रुपये के बदले वह मरीजों को तीन खुराक दवा के साथ एक इंजेक्शन भी लगाता था। बड़ी संख्या में बच्चों और बड़ों में एचआईवी की पुष्टि होने के बाद लोग झोलाछाप राजेश के बारे में खुलकर बोलने लगे हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
एक साल के भीतर बांगरमऊ में एचआईवी के 76 केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि बांगरमऊ के स्टेशन रोड और पलिया गांव में छप्पर के नीचे दुकान लगाकर लोगों का दस रुपये में इलाज करने वाले राजेश ने अधिकतर लोगों को एचआईवी का शिकार बना दिया।


 

4 of 5
डेमो पिक
राजेश ने बताया कि पहले वह बांगरमऊ कस्बे में एक डाक्टर के पास सहायक का काम करता था। तीन साल तक उसने डाक्टर के साथ काम किया। इस दौरान उसे अधिकतर दवाओं की जानकारी हो गई। इसके बाद स्टेशन रोड पर अपना दवाखाना खोल लिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
नाम न छापने की शर्त पर क्षेत्र के लोगों ने बताया कि राजेश प्रत्येक मरीज से दस रुपये लेता था। दस रुपये के बदले वह तीन खुराक दवा देता था। साथ ही सभी मरीजों को एक इंजेक्शन भी लगाता था। दस रुपये में इलाज होने से उसके दवाखाने पर हर समय भीड़ रहती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें