फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे दीवानो, इन्हें पहचानो

Mon, 21 Dec 2015 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दर्शनपुरवा में माहौल बिगाड़ने के आरोप में चिह्नित किए गए 30 बवालियों की धरपकड़ के लिए  फजलगंज के अलग-अलग इलाकों में फोटो युक्त होर्डिंग लगवाई गईं है। पुलिस प्रशासन ने आरोपियों की सूचना देने वाले को इनाम देने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन


24 सितंबर को फजलगंज के दर्शनपुरवा से भड़की सांप्रदायिक हिंसा की चिंगारी से शहर में तनाव व्याप्त हो गया था। दर्शनपुरवा से भन्नानापुरवा तक  मचे बवाल में दो पुलिस अफसर भी गोली का शिकार हुए थे। इस मामले में  अब तक  34 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुकी है।

वहीं, दस पर एनएसए की कार्रवाई की थी। पुलिस की जांच-पड़ताल में 30 अन्य बवाली फोटो के जरिए चिह्नित किए। इन सभी की धरपकड़ के लिए शनिवार देर रात फजलगंज के अलग-अलग हिस्सों में फोटो युक्त होर्डिंग लगवाई गईं हैं। इन होर्डिंगों में आला अफसरों के तीन हेल्पलाइन नंबर भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें