फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैगिंग में दो छात्रों का सिर फोड़ा

Sun, 22 Nov 2015 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय पालीटेक्निक में रैगिंग का विरोध करने पर सीनियरों ने दो जूनियर स्टूडेंटों की पहले जमकर पिटा। इसके बाद उन पर पथ्ाराव कर दिया। इसमें फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट शिवानंद और संदीप का सिर फट गया।
विज्ञापन


इस मामले में नवाबगंज पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद आरोपी छात्र अजीत सहित तीन अज्ञात के खिलाफ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

रामादेवी निवासी शिवानंद शर्मा (17) पालीटेक्निक में पीएमटी (प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलाजी) फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है। शिवानंद ने बताया कि शनिवार को मेस बंद होने के कारण वह अपने सहपाठी धीरज के साथ गुरुदेव चौराहे पर खाना खाने गया था। वहां से हॉस्टल की तरफ लौट रहा था।

रास्ते में सीनियर सेकेंड ईयर के स्टूडेंट अजीत ने अपने साथियों के साथ रोक लिया और कहा कि सीनियरों के सामने आईकार्ड कमर में लटकाकर चलते हो। फिर बदतमीजी पर उतारू हो गए और विरोध किया तो पीटने लगे। बकौल शिवानंद, वे लोग भागे तो सीनियरों ने पीछे से दौड़ाकर पथराव किया।
विज्ञापन


शिवानंद और संदीप के सिर पर ईंट लगी और खून बहने लगा। मारपीट करने के बाद सीनियर भाग निकले। बाद में नवाबगंज एसओ मौके पर पहुंचे और घायल स्टूडेंटों को मेडिकल के लिए भेजा। आरोपी छात्रों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। नवाबगंज एसओ ने बताया कि आरोपी छात्रों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें