फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने थमाया पांच सौ का नोट तो खुद को लगाई आग

Wed, 23 Nov 2016 07:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
मेला देखने के लिए फुटकर रुपये नहीं मिले तो पति से झगड़कर युवती ने आग लगाकर जान दे दी। बहू को बचाने के प्रयास में ससुर भी झुलस गया। घटना उन्नान के माखी थाना क्षेत्र के हिंदू खेड़ा गांव की है। 
विज्ञापन


पूनम (25) पत्नी अनिल मंगलवार की दोपहर दोस्तीनगर में लगने वाले हटिया मेला जाना चाहती थी। उसने मेला जाने से पति से रुपये मांगे। अनिल ने जेब में पड़ा पांच सौ रुपये का नोट निकाल कर दे दिया। पत्नी ने फुटकर रुपये देने के लिए कहा तो उसने न होने की बात कहकर मेले में जाने से मना कर दिया। इस पर पूनम का अनिल से विवाद हो गया।

गुस्साए पति ने उसको थप्पड़ मार दिया। पूनम ने इसकी जानकारी फोन से मायके मल्लावां के गांव कटरा रायपुर निवासी पिता रामचरन को दी। ससुर ने फोन पर दामाद से बात की। इसके बाद मामला शांत हो गया। पति अनिल ने बताया कि बेटी अंशिका (8) और सत्यम (6) दोनाें शाम को गांव में ही कोचिंग पढ़ने जाते हैं। रात आठ बजे वह बच्चों को कोचिंग से लेने चला गया।
विज्ञापन


इसी दौरान पूनम ने कमरे में मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर और आग की लपटे देख पहुंचे ससुर गंगाचरण (60) ने आग बुझाई। इससे वे भी झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पूनम की मौत हो गई। गंगाचरण की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें