फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिछोरे की छेड़खानी से तंग छात्रा पहुंची थाने, 24 घंटे पुलिस ने की हीलाहवाली, नहीं किया मामला दर्ज

Wed, 23 Nov 2016 07:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
हाथ धोकर पीछे पड़े एक छिछोरे की हरकतों से तंग आकर एक लड़की ने थाने में शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत दिखाई। लेकिन पुलिस ने लड़की की सारी हिम्मत तोड़ दी। 24 घंटे तक पुलिस ने लड़की को टहलाया लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की। 
विज्ञापन


महोबा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को कॉलेज से घर लौटी छात्रा के साथ छेड़खानी के मामले में पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
इससे पीड़ित परिवार परेशान और दहशत में है। छात्रा राजकीय बालिका इंटर कालेज महोबा में कक्षा 12वीं की छात्रा है। मंगलवार को छात्रा कालेज से घर लौटी तभी छिछोरे ने छात्रा को बुरी नियत से पकड़ लिया था और दरवाजे से घसीटते हुए ले जाने का प्रयास किया था। छात्रा द्वारा विरोध करने के बाद उसके साथ मारपीट भी की थी।

छात्रा ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच घटना की नामजद तहरीर सौंपी थी। तीन घंटे तक कोतवाली में बैठने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात कहते हुए टहला दिया था। घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। जिससे महिलाओं के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली उजागर हो रही है। उधर, मुकदमा दर्ज न होने से पीड़ित परिवार दहशतजदा है। 
विज्ञापन


बोले कोतवाली प्रभारी
कोतवाली प्रभारी जेपी यादव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह हमीरपुर कोर्ट मेें है। कोतवाली वापस लौटने के बाद मामला दिखवाया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।

कालेज व कोचिंग सेंटरों के बाहर नहीं दिखती पुलिस
कालेज और कोचिंग आने जाने वाली छात्राओं के साथ आए दिन छेड़खानी की घटनाएं हो रही हं लेकिन, कालेज और कोचिंग सेंटर के बाहर पुलिस नजर नहीं आती। यही वजह है कि कालेज की छुट्टी होते ही कालेज के बाहर युवकों की भीड़ लग जाती है जो छात्राओं के साथ अक्सर अभद्रता करते हैं।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें