फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: इलाही तालाब से मिला युवक का शव, तीन दिन से था लापता, पिता ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 04 Nov 2026 09:35 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: इलाही तालाब में बुधवार सुबह 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वह दो नवंबर की शाम से लापता था और परिजन रातभर उसकी तलाश कर रहे थे। मृतक के पिता ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मौदहा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में मौदहा कस्बे के इलाही तालाब में बुधवार सुबह 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आमिर पुत्र बदरुद्दीन उर्फ बदरू बाबा निवासी मौदहा के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन

वहीं, मृतक के पिता ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पिता बदरुद्दीन के मुताबिक, आमिर दो नवंबर की शाम खाना खाने के बाद घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

Trending Videos
विज्ञापन

आखिर आमिर तालाब तक कैसे पहुंचा
बुधवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने इलाही तालाब में उसका शव पड़े होने की सूचना दी। युवक की मौत हादसा है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है, यह सवाल बना हुआ है। आखिर आमिर तालाब तक कैसे पहुंचा और रातभर वह कहां था? पिता के हत्या के आरोप के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें