फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयानक हत्याः किसान का ‘सिर काटकर’ ले गए हत्यारे

Mon, 07 Nov 2016 01:17 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
खून से सनी चाकू और धड़ मिला लेकिन सिर का कुछ भी पता नहीं चला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के घाटमपुर पतारा में रविवार सुबह एक किसान की भयानक तरह से निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई। गहरी नींद में सो रहे किसान की गर्दन काट दी गई, हत्यारे उसका सिर अपने साथ ले गए और धड़ ट्यूबबेल के पास फेंक दिया। घटनास्थल से चाकू बरामद हुआ है। एसपी (ग्रामीण) फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के बड़े भाई भूरा कुशवाहा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पतारा पुलिस चौकी क्षेत्र लालपुर निवासी इंद्रपाल कुशवाहा (53) पुत्र स्व.बाबूलाल पिछले चार सालों से गांव के ही राशन कोटेदार राजेंद्र गुप्ता के रघुनाथपुर गांव के पास बने निजी नलकूप में रह रहा था। शनिवार शाम वह खाना खाने के बाद नलकूप पर सोने चला गया। रविवार की सुबह नलकूप मालिक का भाई खेतों पर गया। वहां इंद्रपाल नहीं था, लेकिन टॉर्च और अन्य सामान खाट के पास पड़े थे। कुछ देर इंतजार के बाद भी जब इंद्रपाल नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। दोपहर में उसका धड़ नलकूप से करीब तीन सौ मीटर दूर माइनर के पास पड़ा मिला। पास में सब्जी काटने वाला एक खून से सना चाकू पड़ा था। जबकि, धड़ से सिर गायब था। आशंका है कि हत्यारों ने उसकी चाकू से इंद्रपाल का गला रेतकर हत्या की थी। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। वृद्ध मां और परिजनों का हाल-बेहाल था। मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण राजेश कुमार, सीओ जितेंद्र कुमार और घाटमपुर कोतवाल अनिल कुमार फोरेंसिक टीम ने घटना की जांच-पड़ताल शुरू की, लेकिन किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची। मरने वाला तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। 
सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि अधेड़ के नाम पर कोई खेती या संपत्ति भी नहीं है। नलकूप में लूटपाट की भी कोई घटना नहीं हुई। हत्यारों ने नलकूप से दूर ले जाकर हत्या की है और सिर भी गायब है। हत्या की गुत्थी काफी पेचीदा है। गायब सिर की तलाश करवाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें