फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार में खरीदी लड़की का 50 हजार में सौदा

Fri, 14 Jul 2017 01:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
श्रवण कुमार ने 15 हजार रुपये में जिस लड़की को खरीदा अब वो इससे और अमीर बनना चाहता था। लालच इतना बढ़ा कि उसने 50 रुपये में किसी दूसरे से लड़की का सौदा कर लिया। पुलिस ने युवती की ओर से बिहार के दरभंगा निवासी दो लोगों के खिलाफ नशा देकर अपहरण करने, अनैतिक देह व्यापार करने, छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गिरफ्तार श्रवण का पुलिस ने चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन


लड़की ने बताया कि बागर मऊ उन्नाव निवासी मनोज से करीब दो साल पहले उसने शादी की थी। उसका पति दिल्ली में मजदूरी करता था। पति के साथ दिल्ली में रहती थी। 13 दिन पहले दिल्ली में उसके पड़ोस में रहने वाला बिहार के दरभंगा निवासी जब्बार और गांव प्रसादपुर निवासी श्रवण कुमार घुमाने के बहाने नशा देकर उसे पीलीभीत प्रसादपुर ले आए। श्रवण कुमार ने उसे दो दिन तक बंधक बनाकर घर में रखा और बाद में 15 हजार रुपये में गांव रंपुरा फकीरे निवासी बबलू हाथ बेच दिया।

युवती ने बताया कि बबलू के घर पहुंचकर उसने इसका विरोध किया। तब बबलू के पिता की राय पर उसे फिर श्रवण कुमार को सौंप दिया गया। आरोप है कि श्रवण ने आठ नौ दिन अपने घर में बंधक बनाकर उससे छेड़छाड़ की। बाद में श्रवण कुमार उसे फिर 50 हजार रुपये में बेचने की फिराक में था। मौका मिलने पर उसने इसकी सूचना पुलिस को कराई।  
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस उसे और आरोपी श्रवण को कोतवाली लाई। पुलिस ने युवती की ओर से जब्बार, श्रवण कुमार और बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार श्रवण कुमार का कोर्ट के लिए चालान कर दिया। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि युवती को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें