खेत में पड़ी लड़की की लाश देखते गांव वाले
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के राजेपुर इलाके में एक 17 साल की किशाेरी की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने अाया है। किशाेरी के गला घाेंटकर हत्या करने के बाद उसके चेहरे काे तेजाब से जला दिया गया। किशाेरी चार दिनों से लापता थी, परिवारवालों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए सितंबर को थाने में तहरीर दी थी। रविवार तड़के किशाेरी का पास के ही एक खेत में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला ताे हड़कंप मच गया। सूचना पाकर माैके पर पुलिस पहुंच गर्ई अाैर शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में किशाेरी के परिजनाें की तहरीर पर गांव के ही दाे युवकाें पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
राजेपुर थाना क्षेत्र के बिलालपुर नगला घाघ निवासी छुटकन्नू की 17 वर्षीय बेटी सविता 1 सितंबर को कहीं लापता हो गई थी। सभी पड़ोसियों और रिश्तेदारों को संपर्क करने के बावजूद सविता के बारे में कुछ भी पता नहीं चला। थक हारकर लड़की के परिजनों ने थाना राजेपुर में जाकर उसके गुमशुदा होने की तहरीर दी। रविवार सुबह सविता की लाश बुरी तरह से झुलसी हालत में घर के पास बने एक खेत में मिली। लाश की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और सविता के घर में मातम छा गया। लाश को देखकर यह मालूम पड़ रहा था कि उसकी हत्या उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर की गई है उसके बाद लाश को तेजाब से जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश भी की गई।