फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय बनाते समय लड़की अाग से झुलसी, मौत

Thu, 29 Dec 2016 05:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
चाय बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में आग लग जाने से एक 17 वर्षीय लड़की उपचार के दौरान मौत हो गई । बुधवार देर रात लड़की को झुलसी हुई हालत मेंं अस्पताल ले जाया गया था। गुरुवार सवेरे लड़की ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अकांक्षा(17) पुत्री गुड्डू फर्रूखाबाद के थाना शमसाबाद ग्राम बैरमपुर रात को परिवारवालों के लिए चाय बना रही थी। इस दौरान अंकाक्षा की चींखने की आवाज आई। अंकाक्षा की चीखें सुनकर घरवाले किचन की ओर भागे। परिजनों ने देखा अकांक्षा आग की लपटों के बीच घिरी थी।  

जैसे-तैसे कर आग बुझाई गई लेकिन तब तक अकांक्षा बुरी तरह झुलस चुकी थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान अकांक्षा की  मौत हो गई। अकांक्षा धनदेवी पूर्व उच्चतर माध्यमिक विद्यायलय पुलियापुर में इंटर की पढ़ाई कर रही थी। मामले के संबंध में पुलिस को सूचना दिए जाने की कोई जानकारी नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें