फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलने गई किशोरी से सहेली के भाई ने किया दुष्कर्म, शोर मचाने पर दी जान से मारने की धमकी

Fri, 20 Mar 2020 08:47 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में सरसौल के नर्वल में सहेली के घर होली मिलने गई किशोरी से उसके भाई ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


नर्वल के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने बताया कि होली के दिन पड़ोस में रहने वाली उसकी सहेली उसे अपने घर ले गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद सहेली के भाई ने अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।

यह बात गांव में फैलने पर जब किशोरी के पिता ने पूछताछ कि तो वारदात की जानकारी हुई। किशोरी ने बताया कि धमकी के डर से उसने घर में नहीं बताया। इस पर परिजन उसे थाने ले गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पड़ोसी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी की धारा में एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। सीओ सदर ऋषिकेश यादव ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें