फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में चोरों का उत्पात, चार घरों को बनाया निशाना, एक चोर पकड़ा गया

Sat, 01 Feb 2020 10:19 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान और पकड़ा गया चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम टोडरपुर में शुक्रवार रात चोरों ने चार घरों को निशाना बना लिया। एक घर में चोरी करने के दौरान गृहस्वामी का पुत्र जाग गया और उसने एक चोर को पकड़ लिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। टोडरपुर निवासी कृष्ण हरि दीक्षित के घर से चोर 3 लाख 10 हजार रुपये नगद के अलावा लगभग 12 लाख रुपये के जेवर चोर समेट ले गए। 

गांव के ही छुटकूनू और राधेश्याम दीक्षित को मकानों को भी चोरों ने निशाना बनाया। गांव निवासी राम मुरारी शुक्ला के घर में बक्सों के ताले तोड़ते समय आहट मिलने से राम मुरारी का पुत्र शुभम शुक्ला जाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने शोर मचाया और भागते हुए एक चोर को पकड़ लिया। चोर ने शुभम के सिर पर पटरी से वार कर दिया, जिससे शुभम घायल हो गया लेकिन शुभम ने चोर को नहीं छोड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को हिरासत में ले लिया।

ग्रामीणों की पिटाई से चोर भी घायल हुआ है। प्राथमिक पूछताछ में चोर के बरेली जनपद के फरीदपुर निवासी होने का पता चला है। उसने 2 दिन पहले बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम कमालपुर में हुई चोरी की घटना में शामिल होने की बात भी कबूली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें