फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर: मछली विक्रेता की चापड़ मारकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 09 Mar 2020 10:36 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
विज्ञापन
मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के घाटमपुर में निर्मम हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सजेती थानाक्षेत्र के लहुरीमऊ गांव में मछली विक्रेता की चापड़ मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात बताई जा रही है। मृतक भान सिंह निषाद (42) है। गांव में ही सड़क किनारे हत्या की गई है। हत्या की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ग्रामीणों को शांत कराने में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें