फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: मुजफ्फरनगर से लाया जा रहा तीन क्विंटल मिलावटी मावा बरामद, दो गिरफ्तार

Sun, 08 Mar 2020 07:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • खाद्य अधिकारी ने लिए सैंपल, पुलिस ने निरंजनपुर मंडी चौक पर कार चेकिंग में पकड़ा मावा  
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून पुलिस ने मुजफ्फरनगर से देहरादून लाए गए तीन क्विंटल मिलावटी मावे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। निरंजनपुर मंडी चौक पर चेकिंग के दौरान यह मावा कार से बरामद हुआ है। खाद्य निरीक्षक के सैंपल लेने के बाद दोनों आरोपियों का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।

विज्ञापन


एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि सीओ अनुज कुमार और पटेलनगर कोतवाल सूर्यभूषण की मौजूदगी में बाजार चौकी प्रभारी नवीन जोशी निरंजनपुर मंडी पर वाहनों की नियमित चेकिंग पर थे। इसी बीच एक कार को रोका गया।

तलाशी में कार की डिग्गी से मावे भरी पोटली मिलीं तो उनसे पूछताछ की गई। कार सवार अनिल और वेदपाल निवासी गांव बेहडी मुजफ्फरनगर के बयानों में विरोधाभास पाया गया। खाद्य निरीक्षक रमेश चंद को मौके पर बुलाकर मावा चेक कराया। खाद्य निरीक्षक ने सैंपल लेने के साथ प्रथम दृष्टया मावे को मिलावटी बता दिया। बरामद मावा तीन क्विंटल के करीब बताया गया है। 
विज्ञापन


दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है। कार को भी सीज कर दिया गया है। इसके अलावा आशारोड़ी चौकी पर रोडवेज बसों में नकली मावा आने की शिकायत पर चेकिंग की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें