फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो रसगुल्ले उठाने पर बारातियों-जनातियों में जंग छिड़ी, दुल्हन ने शादी तोड़ी

Sun, 16 Apr 2017 12:27 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
बारात में खाने के दौरान लड़के के मौसेरे भाई के द्वारा दो रसगुल्ले उठाने पर बवाल हो गया। बारातियों-जनातियों में जमकर लात-घूंसे और डंडे चले। पिता और भाई के पिटने से भड़की लड़की ने शादी से इनकार कर बारात लौटा दी। बाद में लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दहेज में चार पहिया वाहन न देने पर लड़के वाले बारात वापस ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना, यूपी के उन्नाव जिले की है।  
विज्ञापन
अचलगंज थाना क्षेत्र के गांव खुटहा निवासी सत्यनारायण रैदास के बेटे शिव कुमार की शादी बेहटी गोपालपुर के मजरा कुरमापुर निवासी भीमशंकर रैदास की बेटी से तय हुई थी। शुक्रवार शाम बारात आई। भोजन के दौरान दूल्हे के मौसेरे भाई बदरका निवासी मनोज ने प्लेट में दो रसगुल्ले रख लिए। इस पर स्टाल पर खड़े युवक ने एक ही रसगुल्ला लेने की बात कही। इस पर दोनों में कहासुनी होने लगी। बीचबचाव करने पर दूल्हे के पिता सत्यनारायण से भी अभद्रता कर दी गई। इस पर सत्यनारायण का बड़ा बेटा राजू व अन्य लोगों ने स्टाल पर खड़े युवक को पीट दिया। बस फिर क्या था, देखते-देखते बाराती और जनाती एक-दूसरे पर टूट पड़े।    सूचना पर आए एसओ मोहम्मद अशरफ ने दोनों पक्षों को समझाना चाहा, पर बात नहीं बनी। इस बीच लड़की ने पिता, भाई व अन्य परिजनों के अपमान की बात कहकर शादी से इंकार कर दिया। बाद में लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। उधर, लड़के के पिता ने बताया कि वह सीआरपीएफ में सिपाही है। उसकी कार भी लड़की पक्ष के लोगों ने गांव में ही खड़ी करा ली है। फिलहाल किसी पक्ष ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। एसओ ने बताया कि लड़की पक्ष से तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें