फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का डर दिखाकर वृद्धा से लाखों की ज्वैलरी ठगी

Fri, 29 Jan 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सावधान! बेटों की जान का खतरा बताकर ठगने वाले टप्पेबाजों का गिरोह सक्रिय है। साउथ सिटी में कुछ दिन पहले पुत्र की मौत को टालने के लिए तंत्रमंत्र के नाम पर एक वृद्धा को शिकार बनाया था। अब काकादेव में टप्पेबाजों ने बेटे और दामाद पर जान का खतरा बताकर लाखों की ज्वैलरी और रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन


कल्याणपुर इंदिरानगर निवासी एडवोकेट रामऔतार पांडेय की पत्नी रत्ना गुरुवार को परचून की दुकान पर खरीदारी को गईं थीं। इसी बीच बाइक सवार दो युवकों ने रत्ना को रोक लिया।  कहा, कि कल तुम्हारे एकलौते बेटे और दामाद की हादसे में मौत हो जाएगी। यह सुनकर महिला घबरा गई।

टप्पेबाजों ने पूजा से संकट कटने की बात कही। टप्पेबाजों के झांसे में आकर महिला घर से तीन टॉप्स, दो सोने की चेन समेत अन्य जेवरात और चार हजार रुपये लेकर पहुंच गई। टप्पेबाज अपनी बाइक से वृद्धा को लेकर जेके मंदिर पहुंचे। यहां पर महिला से दो मिनट आंख बंद करके प्रभु का ध्यान करने के लिए कहा।
विज्ञापन


इसी बीच मौका पाकर टप्पेबाज जेवरात और रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। वृद्धा काकादेव थाने पहुंची। उसे कल्याणपुर थाने टरका दिया गया। इसके बाद रामऔतार बिना तहरीर दिए पत्नी को लेकर घर लौट आए। उधर एसओ कल्याणपुर का कहना है कि तहरीर मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें