फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: पिता ने विवाहित पुत्री को गोली से उड़ाया, मचा कोहराम

Tue, 14 Apr 2020 12:51 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 26 वर्षीय पुत्री की शादी एक माह पूर्व जनपद एटा में की थी। पुत्री 15 दिन पहले अपने मायके आई थी। उसके दूसरे दिन ही वह पड़ोसी गांव के युवक के साथ चली गई थी।
विज्ञापन


इसका मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया था। शनिवार को युवती वापस आ गई थी। इससे पिता उससे नाराज था। सोमवार को पिता अपने बेटे के लिए लड़की देखने के बाहने अपनी विवाहित पुत्री व पत्नी को शमसाबाद के गांव स्थित अपनी ससुराल बुला लाया।

वहां मंगलवार सुबह उसने अपनी पुत्री को कमरे में बुलाया। वहां उसने विवाहित पुत्री के सिर में तमंचे से गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पिता वहां से भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पत्नी ने पति के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें कहा है कि पति पुत्री के भागने से नाराज थे। इससे उन्होंने बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें