फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी सी बात पर किसान को मार डाला

Thu, 03 Nov 2016 06:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार
विज्ञापन
कानपुर के महाराजपुर में छोटी सी बात पर एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक, उसके पिता और भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना महाराजपुर के ग्राम दिबियापुर निवासी राम विलास (41) के परिवार में पत्नी सुशीला, चार बेटियां और दो बेटे हैं। राम विलास ने पास के ही गांव नयाखेड़ा निवासी पूर्व प्रधान भानुप्रताप सिंह के दिबियापुर में पांच बीघा खेत बटाई पर लिए थे। बृहस्पतिवार सुबह रामविलास अपने भाई सुरेश के साथ खेतों में आलू की बुआई करने गया था। इसी खेत से लगे महुआ निवासी प्रकाश नारायण शुक्ला के खेत में काम कर रहे हरिलाल और जुगाड़ी को मेड़ की पतवार उखाड़ते देखकर रामविलास की दोनों से कहासुनी होने लगी। खेत मालिक प्रकाश नारायण शुक्ला को गाली देने पर विवाद बढ़ गया। इसकी जानकारी हरिलाल ने फोन पर दी तो प्रकाश नारायण मौके पर पहुंच गए। इसी बीच खेत पर पहुंचे प्रकाश नारायण के छोटे बेटे शानू ने तमंचे से रामविलास को गोली मार दी। पिता-पुत्र रामविलास को लहूलुहान हालत में देखकर भाग गए। उधर सुरेश रामविलास को लेकर सरसौल सीएचसी पहुंचा। जांच के बाद डाक्टरों ने रामविलास को मृत घोषित कर दिया। एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने सुरेश की तहरीर पर शानू, उसके पिता प्रकाश नारायण शुक्ला और भाई सुरेंद्र शुक्ला के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें दबिश दे रही हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें