फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी के लिए गरीब कि छाती में उतार दी गाेलियां

Wed, 07 Sep 2016 02:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे प‌िक्स
विज्ञापन
कन्नौज में झोपड़ी खाली करने जैसे मामूली विवाद में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कानपुर देहात निवासी किसान अपने मामा के घर मिलने गया था पड़ोसी से विवाद के दौरान फायरिंग हो गई थी। घटना मंगलवार रात 11 बजे की है।
विज्ञापन


थाना मैथा मड़ैया कीरतपुर कानपुर देहात निवासी मेवालाल के पुत्र गयाप्रसाद (50) मंगलवार को किसी काम से कोतवाली सदर कन्नौज साठियापुर निवासी मामा गेंदललाल के घर गए हुए थे। गेंदललाल का अपने पड़ोसी से झोपड़ी खाली कराने को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था।

झोपड़ी को ही लेकर मंगलवार रात फिर से झगड़ा हो गया। गयाप्रसाद बीच बचाव के लिए आया तो किसी ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी। गोली लगने से गयाप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अभी तक गया प्रसाद के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें