फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूरन पूरे परिवार को गोली मारकर किसान ने की खुदकुशी

Thu, 15 Sep 2016 04:44 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा में कर्ज के बोझ तले दबे एक किसान ने अपने पूरे परिवार को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक धवारी गांव निवासी भगवंत सिंह (38) नामक किसान के खेत में तीन साल से फसल की पैदावार नहीं हो रही थी। ऐसे समय में उसने कर्ज लेकर खेती की। इससे भगवंत पर तकरीबन डेढ़ लाख का कर्ज हो गया।

बाद में अलग से उसने 45 हजार रुपए का कर्ज और ले लिया, जिससे किसान की आर्थिक स्थिति बिगड़ती चली गई। उसने खेती छोड़कर पैट्रोल पम्प पर काम करना शुरू कर दिया। बावजूद इसके वह कर्ज चुका पाने में नाकाम रहा। 
विज्ञापन


लगातार बढ़ रहे कर्ज के चलते भगवंत पर मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा था। बुधवार रात को पैट्रोल पम्प से लौटकर उसने एक देसी कट्टे से पत्नी सीता देवी (35) व बेटे हिमांशु (13) को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद भगवंत ने खुद को गोली मारकर अपनी जान ले ली। 
विज्ञापन


पुलिस को मौके से मिले साक्ष्य बंया करते हैं कि किसान ने मजबूरन यह कदम उठाया है। फिलहाल, तीनों की मौत से गांव में मातम का माहौल कायम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें