बच्चे के पिता ने पुलिस में की शिकायत
होमवर्क न करने वाले बच्चे पर गुस्साये टीचर ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से घायल बच्चे के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। निर्दयी टीचर की बर्बरता से बच्चा इतना ज्यादा डरा हुआ हैं कि वह स्कूल जाने से भी डर रहा हैं।
अशोक नगर निवासी संदीप श्रीवास्तव का बेटा अपूर्व श्रीवास्तव सेटं फ्रांसिस स्कूल में कक्षा 6 का छात्र हैं। नवरात्र और दशहरा की छुट्टी के बाद अपूर्व स्कूल गया था लेकिन वह अपना होमवर्क करके नही ले गया था। इतनी सी बात पर टीचर को बच्चे पर इतना गुस्सा आया कि उसने बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। मार से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और बच्चे का हाथ भी टूट गया। अपूर्व के पिता ने पुलिस से भी शिकायत की है। संदीप ने आरोप लगाया है कि स्कूल के प्रिसिंपल थामस और आरोपी टीचर देवानंद पाण्डेय ने अपनी गलती स्वीकार करके बच्चे का इलाज कराने की बात कही थी लेकिन बाद में वह अपनी बातों से मुकरने लगे। पिटाई से घायल बच्चे के हाथ में प्लास्टर चढ़ा हुआ हैं।