फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनकी की फैक्ट्री में बॉयलर फटा, पंद्रह घायल

Wed, 18 Mar 2015 03:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पनकी साइट नंबर वन स्थित एक फैक्ट्री का बॉयलर मंगलवार सुबह धमाके के साथ फट गया। इस भीषण हादसे में 15 कर्मचारी और मजदूर घायल हो गए। इनमें सुभाष नाम के युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। धमाका इतना जबरदस्त था कि बॉयलर और छत पर पड़ी टीन के परखचे दो सौ मीटर दूर जाकर गिरे।
विज्ञापन


धमाके से आसपास की कुछ फैक्ट्रियों की खिड़कियों के शीशे तक बिखर गए। हादसे को लेकर फैक्ट्री प्रबंधन का कहना है कि बॉयलर का प्रेशर बताने वाले मीटर में खराबी आ गई थी। इस कारण प्रेशर का पता नहीं चल सका।


फैक्ट्री में डिफेंस को सप्लाई करने के लिए बुलेटप्रूफ हेलमेट, जूते, मफलर आदि बनते हैं। विष्णुपुरी के रहने वाले अजय अग्रवाल की साइट नंबर वन डी-21 में स्टैंडर्ड ग्रामोद्योग नाम से फैक्ट्री है। मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे सभी कर्मचारी काम में लगे थे। इसी दौरान प्रेशर अधिक होने के कारण बॉयलर फट गया।
विज्ञापन


धमाके से करीब एक किमी के दायरे के लोगों में अफरातफरी मच गई। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी चीखते हुए बाहर भागे। कर्मचारियों ने बताया कि रूम में रखे दर्जनों हेलमेट टूटकर बिखर गए। बॉयलर के भी टुकड़े दूर तक गए। कई कर्मचारी तो इन्हीं से घायल हुए हैं।

धमाके से फैक्ट्री की दीवारों में भी दरारें पड़ गईं। इधर सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

फैक्ट्री मैनेजर रवींद्र यादव ने  घायलों को एंबुलेंस, कार और टेंपो की मदद से हैलट अस्पताल पहुंचाया लेकिन यहां की अव्यवस्था व लापरवाही को देखते हुए सभी को स्वरूपनगर के मधुराज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सुभाष को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मैनेजर रवींद्र का कहना है कि मालिक शहर से बाहर हैं। हादसे की जानकारी उन्हें दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें