फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवाले भी नहीं महफूज, रिटायर्ड दरोगा से दो लाख की लूट

Mon, 03 Apr 2017 11:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
थाने में तहरीर देने पहुंचा लूट का शिकार रिटायर दरोगा
विज्ञापन
सूबे में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार बनते ही पुलिस की कार्यप्रणाली सुधारने और बदमाशों के होश उड़ाने के लिए ताबड़तोड़ एक्शन जरूर हुए लेकिन बेखौफ लुटेरे धड़ल्ले से अपने काम में मस्त हैं। हाल ही में यूपी के फर्रुखाबाद जिले में बैंक से रुपये निकाल कर मोपेड से घर लौटते समय बाइक सवार लुटेरों ने रिटायर्ड दरोगा को तमंचा लगाकर दो लाख रुपये लूट लिए। सूचना के बाद पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा के गांव महलई निवासी रिटायर्ड महेशचंद्र राजपूत का प्लाट हथियापुर-नवाबगंज मार्ग पर है। महेशचंद्र यहां पर मकान का निर्माण कार्य करा रहे हैं। सोमवार को वह अपने परिचित ईश्वरदयाल के साथ मोपेड से शहर के स्टेट बैंक से दो लाख रुपये निकाल कर घर लौट रहे थे। जसमई बाईपास पेट्रोल पंप के आगे बाइक सवार दो लुटेरों ने रिटायर्ड दरोगा की मोपेड को ओवरटेक कर रोक लिया। इस दौरान पीछे बैठे युवक ने तमंचा निकाल उन पर तान दिया और मोपेड में लटका नोटों भरा थैला लूट कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर एसओ संजीव राठौर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्टेट बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। महेशचंद्र ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें