पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया डाकू छाेटू काेल
साढे पांच लाख के ईनामी डाकू बबुली क ोल गैंग से पुलिस की मुठभेड हो गयी। जिसमें दोनो ओर से आधे घंटे तक ताबडतोड़ फायरिंग हुई। पुलिस ने एक डाकू को रायफल व कारतूस के साथ जिंदा पकड़ लिया। जबकि अन्य साथी भागने में सफल रहे। दबोचे गये डाकू पर 12 हजार का ईनाम घोषित है।
जानकारी के अनुसार भरतकूप के बीहड़ कोढ़न के जंगल में बुधवार की शाम को डाकू बबुली कोल गैंग की मौजूदगी की सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम ने घेरा बंदी शुरू की। पुलिस की तीन टीमे अलग अलग दिशा से घेराबंदी कर रही थी। तभी प्राथमिक विद्यालय कोढ़न के पीछे से डकैतों ने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी। इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग होने लगी।
पुलिस का दबाव बढ़ता देख डाकू गैंग पहाड़ की ओर भागने लगा। इसी बीच भरतकूप चौकी प्रभारी मनीष जाट की टीम ने भाग रहे डाकू छोटू उर्फ छोटुवा कोल पुत्र चंद्रपाल निवासी निही मानिकपुर को दबोच लिया। इसके कब्जे से एक देशी रायफल व दर्जन भर कारतूस बरामद हुए।
बाकी गैंग भागने में सफल रहा। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गये डाकू पर बारह हजार का ईनाम घोषित है और इस पर अपहरण धमकी व हत्या के दस मामले दर्ज हैं।