फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं की हत्या से थर्राया यूपी का ये जिला

Thu, 31 May 2018 05:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी का उन्नाव जिला गुरुवार को दो महिलाओं की हत्या से थर्रा गया। जिन गांवों में महिलाओं को मारा गया वहां अभी भी दहशत का माहौल है। पुलिस ने लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

उन्नाव के हसनगंज और मौरावां थानाक्षेत्रों में पतियों ने ही अपनी पत्नियों को मौत के घाट उतार दिया। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र रसूलपुर बकिया में बीती बुधवार की रात को रेखा (35) पत्नी राकेश की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। रेखा का शव गांव के बाहर खड़ंजे पर पड़ा मिला।

 

हसनगंज में पत्नी के अवैध संबंध के शक में विदेश से लौटे पति ने अपनी पत्नी को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपी पति फरार है। वहीं मौरावां में 75 साल के वृद्ध ने पत्नी की सोते समय गोली मारकर कर दी हत्या। ताबड़तोड़ दो गोलियां मारीं। पुलिस ने हत्यारोपी वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया है। मौरावां थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम संतबक्सखेडा मजरे चिलौली में 75 वर्षीय वृद्ध रामसनेही ने गुरूवार सुबह तमंचें से गोली मारकर पत्नी रामजानकी (70) की हत्या कर दी।  बेटे ने पिता पर मां की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।  मौरावां में जमीन बेचने का विरोध करने से नाराज होकर पत्नी की हत्या करने की बात सामने आई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें