यूपी के चित्रकूट जिले में सोमवार को मारपीट की एक घटना सामने आई है। यहां बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के द्वारा गांव में नहर के पानी से खेत में सिंचाई करने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच लाठी-कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से मारपीट हो गई।
घटना में दोनों पक्षों से दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है। दोनों पक्षों ने संबंधित थाने में तहरीर दी है। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश इस विवाद की वजह है। दोनों पक्षों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।