फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी मां के इस ऐतिहासिक मंदिर से चोरी हो गए बेशकीमती गहने

Sat, 18 Feb 2017 12:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
देवी मां का ऐतिहासिक मंदिर जहां हुई है लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज के तिर्वा में बने सिद्धपीठ मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर से बेशकीमती जेवर शुक्रवार तड़के चोरी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम लगाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


कमेटी प्रबंधक सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार रात 10 बजे के बाद आरती कर मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए थे। मंदिर के पुजारी सुरेश बाजपेयी अपने घर चले गए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए चार चौकीदार मंदिर परिसर में मौजूद थे। रात बारह बजे के बाद चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोर प्रतिमा के ऊपर लगे आठ छोटे बड़े चांदी के छतर व मां की प्रतिमा पर पहनाए जाने वाले करीब ढाई सौ ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। मंदिर परिसर में रखी गोलक का ताला तोड़कर 30 हजार की नगदी भी चोरी हो गई। 
 
ये सामान हुआ चोरी
मंदिर के पुजारी सुरेश बाजपेयी के मुताबिक दो सोने की नथुनी, दो बेंदा, दो झुमकी, चार चूड़ी, बेसर, बेंदा, बिंदी, चांदी का मुकुट, तोड़िया, चांदी का हार, मंगलसूत्र, एक-एक किलो वजन के दो चांदी के बड़े छतर समेत काफी सामान चोरी हुआ है। चोर मंदिर परिसर में लगे दो सीसीटीवी कैमरे व उनके डीबीआर भी चोरी कर ले गए। 
विज्ञापन


25 साल पहले भी हुई थी चोरी
मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर में करीब 25 वर्ष पहले भी चोरी की घटना हुई थी। करीब बीस लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी हुए थे। उस घटना का भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी थी। 

चोरो को थी सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी
कोतवाल आमोद कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर के प्रबंधक सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। चौकीदारों के बयान पुलिस ने दर्ज किए हैं। चोरों को मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी थी। पुलिस को भ्रमित करने के लिए पंचवटी सरोवर में स्थित एक मंदिर के पास चोरी किया गया एक आभूषण भी छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें