बांदा जिले के ओरन गांव में युवक की हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ चारपाई के नीचे युवक का शव मिला। यह घटना बदौसा थाना अंतर्गत के ग्राम पंचायत उतरवां की है।
विज्ञापन
नीरज तिवारी (23) पुत्र मूलचंद तिवारी की खून से लथपथ लाश उसी के घर के बरामदे में चारपाई के नीचे मिली। एक तमंचा चारपाई पर पड़ा मिला। बेटा का शव देख मां चीख पड़ी।