शमशान के सामने मिला युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में रविवार को रामतरा शमशान के सामने युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
यह घटना संडीला कोतवाली क्षेत्र की है। यहां एक युवक की धारदार हथियार मारकर हत्या कर दी गयी। युवक का शव रामतरा शमशान के सामने मैदान में मिला में मिला है। युवक के सिर और चेहरे पर धारदार हथियार के निशान हैं। साथ ही युवक के कान में ईयरफोन लगा हुआ है। मौके पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस को युवक के पास एक आधार कार्ड मिला है। जिसपर उसका नाम रेहान पुत्र सज्जाक निवासी किसान टोला लिखा है।