डेमो पिक- पुलिस जानवर के शव का पोस्टमार्टम करा रही है
फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र में दावत-ए-वलीमा कार्यक्रम के दौरान प्रतिबंधित पशु काटना तीन लोगों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार दो लोगों की तलाश की जा रही है। उधर पुलिस जानवर के शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
थाना अमृतपुर के ग्राम जसुपुर गढ़िया निबासी रियाज की शादी के दौरान आये मेहमानो को दावत-ए-वलीमा में लजीज भोजन परोसने के लिये जावेद, नईम और शमीम गोवंश को काट रहे थे। सुचना पर पहुंची पुलिस ने जावेद को प्रतिबंधित पशु की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। नईम व् शमीम के विरुद्ध भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ भीमसिंह ज्वाला ने गोवंश के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।