फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: दहशत फैलाने के लिए घर में घुसकर अपराधी ने की हवाई फायरिंग, पुलिस ने हिरासत में लिया

Wed, 11 Dec 2019 07:33 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
हरदोई जिले में हरपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव में टॉपटेन अपराधी ने गांव के ही एक युवक के घर में घुसकर दहशत फैलाने के इरादे से कई राउंड हवाई फायर कर दिए। युवक ने किसी तरह जान बचाई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी अंशुल मिश्रा पुत्र पुष्पेंद्र मिश्रा फर्रुखाबाद में डी फार्मा का छात्र है। अंशुल ने बताया कि मंगलवार रात वह घर पर था, तभी गांव काही शातिर अपराधी धर्मेंद्र घर में घुस आया। वह और अन्य परिजन कुछ समय पाते इससे पहले ही आरोपी ने दहशत फैलाने के इरादे से कई राउंड फायरिंग कर दी।

अंशुल ने बताया कि उसने इसकी जानकारी यूपी 112 पर दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक भगवान चंद्र वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें