यूपी के कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली के कस्बा सिकंदरपुर के मोहल्ला शास्त्री नगर में शनिवार की देर रात करीब 10 बजे पैसों के लेनदेन के विवाद में लाठी-डंडे चले। चचेरे भाई ने बड़े भाई के सिर में लाठी मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
कस्बे के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी विजय सविता उर्फ लला (45) पुत्र मूलचंद मिठाई की दुकान किए था। सहालगों में भी काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। चचेरे भाई टुन्ना सविता पुत्र महेंद्र चंद से पैसों के लेनदेन को लेकर शनिवार की देर रात विवाद हो गया।