यूपी के कानपुर में दरोगा की बेटी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। काकादेव थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में छात्रा के साथ 4 युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।