फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को घुमाने की एवज में कार मालिक ने रखी शर्मनाक डिमांड तो दोस्त ने कर डाला कांड

Tue, 25 Dec 2018 03:50 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
1 of 5
palwal murder - फोटो : अमर उजाला
अचानक गायब होने के चार दिन बाद जिस शख्स का शव पलवल के मेघपुर में ही नगर परिषद द्वारा बनाए गए कूड़े के डंपिंग केंद्र में दबा मिला था अब उस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ गई है। पुलिस ने इस मामले में जिस आरोपी विक्रम को गिरफ्तार किया था उसने रिमांड के कुछ ही घंटों में एक खौफनाक वारदात का खुलासा किया है जिससे पुलिस भी चौंक गई है।
विज्ञापन

2 of 5
palwal murder - फोटो : अमर उजाला
मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने जारी दी है कि विक्रम ने पहले विनोद की हत्या की फिर उसके शव को डंपिंग ग्राउंड में गाड़ दिया। इस वारदात को अंजाम देने के पीछे वजह है विक्रम की प्रेमिका। दरअसल विनोद ने विक्रम से कुछ ऐसा मांग लिया था कि विक्रम को गुस्सा आ गया और उसने विनोद की हत्या कर दी। विक्रम ने पुलिस को बताया है कि अपनी प्रेमिका को घुमाने के लिए उसने विनोद से कार मांगी थी। विनोद उसे कार देने को तैयार था लेकिन उसने इसके लिए एक शर्त रखी थी। विनोद कहा कि अगर विक्रम अपनी प्रेमिका से संबंध बनाने दे तो वह विक्रम को कार दे देगा। इस बात को सुनते ही दोनों के बीच झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
palwal murder - फोटो : अमर उजाला
15 दिसंबर की शाम के साढ़े 7 बजे विनोद अपनी i20 कार से जब गांव मेघपुर से पलवल के लिए जा रहा था, उस वक्त विक्रम भी था। रास्ते में बीयर पीते-पीते दोनों गाड़ी रोककर बात करने लगे और इसी वक्त विक्रम ने विनोद की हत्या कर दी। विनोद के शव को पिछली सीट पर बैठाकर नूंह रोड स्थित डंपिंग केंद्र ले गया और कूड़े के ढेर में दबा दिया और कार वहीं छोड़ दिया।इसके बाद अगले दिन वह फिर विनोद की गाड़ी ले गया और पूरे दिन प्रेमिका को उसमें घुमाया और एक बस स्टैंड पर गाड़ी छोड़ दी। गौरतलब है कि विनोद के सिर में गोली लगने व कई जगह चोट के निशान मिले थे।

4 of 5
palwal murder - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार मंगलवार 16 दिसंबर को गांव मेघपुर निवासी आनन्द स्वरूप ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनका बेटा विनोद न्यू एक्सटेंशन कालोनी में रहता है। 15 दिसंबर की रात के साढे 8 बजे वह अपनी आई ट्वेंटी कार में पलवल से घर आ रहा था। विनोद की दो माह की बेटी बीमार थी उसे डाक्टर को दिखाने के लिए फोन मिलाया तो स्विच ऑफ आता रहा। विनोद के नहीं आने पर बीमार बेटी को 11 बजे उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में डॉक्टरों ने लड़की की तबियत ज्यादा खराब होने के कारण नूंह स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया तो लड़की को मेडिकल कॉलेज ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
palwal murder - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने 16 दिसंबर को कार देखा, चाबी लेने गए तो गायब
दूसरे दिन 16 दिसंबर को सुबह करीब 8 बजे विनोद के घर जाते समय रसूलपुर रोड पर विजय मेडिकल स्टोर के अपोजिट में कार खड़ी मिली। कार में स्क्रैच लगे हुए थे। विनोद के घर से चाबी लेकर आए तो कार वहां से गायब मिली। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई तो पुलिस ने लापता होने का मामला दर्ज किया। कार दो दिन बाद बस स्टैंड के पास खड़ी मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें