फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में कांग्रेस के युवा नेता की गोली मारकर हत्या, ठेकेदारी का था विवाद

Wed, 09 Oct 2019 03:39 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कानपुर से बड़ी खबर आई है। यहां कांग्रेसी युवा नेता को गोली मार दी। परिजनों ने युवक को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना चकेरी के ग्रेटर कैलाश नगर की है।
विज्ञापन


घटना में युवा नेता शोएब खान के सीने में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार कैलाश नगर निवासी रवि पुत्र जसवंत सिंह का उसी के निवास स्थान पर एक व्यक्ति से ठेकेदारी का विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ जाने पर ठेकेदार ने अपने कुछ साथियों को वहां बुला लिया।

जिसमें शोएब भी शामिल था। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान रवि सिंह ने फायर किया और अफरा तफरी में शोएब को गोली लग गई। शोएब को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भारी फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपी युवक रवि को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल भी मिली है। जानकारी के अनुसार हत्यारोपी युवक रवि के पिता जशवंत सिंह पुलिस में सिपाही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें