फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: फिर शुरू हुई कुख्यात बबुली कोल गैंग व पुलिस की मुठभेड़, ताबड़तोड़ गोलियों से सहमें लोग

Mon, 18 Mar 2019 02:04 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
यूपी के कुख्यात डकैत बबुली कोल और पुलिस के बीच एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गयी है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात बबुली कोल गैंग ने टिकरिया में एक घर पर धावा बोल युवक को गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली लगने से घायल मो.आसिफ पुत्र मो. आरुन को सतना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने गैंग को बीहड़ में घेर लिया। पुलिस व बबुली कोल गैंग के बीच मुठभेड़ जारी है। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टिकरिया में दस्यु बबली कोल ने रविवार देर रात करीब 2 बजे एक घर में धावा बोल दिया और दरवाजा पीटने लगे। दरवाजा न खोलने पर बगल में लगी खिड़की में बंदूक की बट से ठोकर मारी जिससे खिड़की खुल गयी। इसके बाद सभी कमरे में जा घुसे।

कमरे में सो रहे मो. आसिफ पुत्र मो. आरुन उसी कमरे में सो रहा था। बदमाशों ने सो रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक की जांघ और अंगुली पर गोली लगी जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंची मारकुंडी पुलिस ने घायल युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर पहुंचाया। 

यहां डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू कर दिया। इसके बाद हालत गंभीर होने के कारण युवक को सतना के लिए रिफर कर दिया गया है। परिजनों के अनुसार उनके परिवार में ये दूसरी घटना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें