फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मी के खाते से निकले 7.77 लाख, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 03 Mar 2020 10:15 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में कर्रही निवासी काली शंकर बाजपेई के खाते से साइबर ठगों ने 7.77 लाख रुपये पार कर दिए। रविवार को मोबाइल पर आए मैसेज से घटना का पता चलने के बाद उन्होंने थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में दर्जी के पद पर कार्यरत हैं। खपरामोहाल स्थित एसबीआई शाखा में सेलरी अकाउंट है। रविवार को उनके मोबाइल पर खाते से 7.77 लाख रुपये निकल जाने का मैसेज आया।
Trending Videos
विज्ञापन

बैंक में जानकारी देने पर भी संतोष जनक जवाब नहीं मिला। उनका आरोप है कि साइबर ठगों ने बैंक कर्मियों से साठगांठ करके वारदात को अंजाम दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आशंका है कि क्लोन एटीएम कार्ड की मदद से पैसा निकाला गया है। बैंक कर्मियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें