फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास-फूस बिछाकर जला दी लाश, बिछिया और नेल पॉलिश से लड़की होने की पुष्टि शिनाख्त होना मुश्किल

Sun, 15 Oct 2017 04:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कन्नौज के गांव कनपटियापुर में एक युवती की हत्याकर उसका शव जला दिया गया
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज में जली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस को पैरों के जले अवशेषों से बिछिया और नाखूनों पर नेलपॉलिश लगी पाई। जिससे लड़की होने की बात कही जा रही है। लाश का चेहरा पूरी तरह से जल चुका है। शिनाख्त करना भी मुश्किल है। 
विज्ञापन


कन्नौज के गांव कनपटियापुर में एक युवती की हत्याकर उसका शव जला दिया गया। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने टूटी पड़ी नलकूप की कोठरी के गड्ढे में शव पड़ा देखा तो सनसनी फैल गई। आरोपियों ने घास-फूस और पतहल से लाश को पूरा जला दिया था। मौके पर सिर्फ अस्थियां और पैर के अवशेष ही थे। पंजों की अंगुलियों में बिछिया और नेल पॉलिस से शव युवती का होने की पुष्टि हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस आसपास के थानों की मदद से जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कनपटियापुर स्थित गौतम बुद्ध डिग्री कालेज के पीछे मौसमपुर मौरारा निवासी अमर सिंह के खेत में लगा नलकूप कई सालों में बंद पड़ा है। शनिवार की सुबह खेत पर काम करने गए किसानों ने नलकूप की ध्वस्त कोठरी के करीब 10 फुट गहरे गड्ढे में पूरी तरह से जल चुके शव के अवशेष देखे। सूचना मिलते ही मौके पर फारेसिंक टीम के साथ कोतवाली प्रभारी एके सिंह पहुंच गए और छानबीन की। युवती के सिर्फ दोनों पैरों के पंजे नहीं जल सके थे। पैरों की अंगुलियों में बिछिया थी और नेल पालिश लगी थी। अस्थियों और अवशेषों के पास एक अधजली कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी मिली है। इससे पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपियों ने शुक्रवार की रात को युवती की हत्या के बाद केरोसिन से घास-फूस और पतहल से शव को जला दिया। जांच में जुटी पुलिस युवती की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग या दुष्कर्म को कारण मान रही है। पुलिस स्थानीय गांव कनपटियापुर, करनपुर, नसरापुर और चौकी गांव के अलावा मौसमपुर व मौरारा के ग्रामीणों से पूछताछ कर यह पता लगा रही कि कोई युवती तीन-चार दिनों से गायब तो नहीं चल रही है। पुलिस युवती के शव की शिनाख्त व उसके बारे में जानकारी करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

  टीम ने शुरू की जांच
पुलिस ने युवती के पंजों और अस्थियों को पुलिस पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। अवशेष की पहचान के लिए पुलिस डीसीआरबी व एनसीआरबी से लापता युवतियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने बताया कि डीएनए टेस्ट के लिए अवशेष के नमूनों को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें