फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से खोईं बुलेट प्रूफ जैकेट और कारतूस, पुलिसवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 10 Nov 2016 02:06 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एसओ ने दर्ज कराई रिपोर्ट, जुलाई 2014 से गुम हैं सरकारी रक्षा सामग्री
विज्ञापन
उन्नाव फतेहपुर चौरासी थाने के मालखाने से 12 कारतूस, तीन बुलेट प्रूफ जैकेट और दो रायफल बैनेट गुम हो गईं। मामला नवनियुक्त थानाध्यक्ष के संज्ञान में आया तो उन्होंने एसपी के आदेश पर एक पूर्व हेड मोहर्रिर समेत तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कमलेश सिंह यादव की ओर से थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार थाने के मालखाने में रखी 9एमएम के 12 कारतूस के अलावा तीन बुलेट प्रूफ जैकेट और रायफल की दो बैनेट गुम हैं। इसकी जांच की गई तो पता चला कि 22 सितंबर 2015 को तत्कालीन एचसीपी अशोक कुमार मिश्रा ने तत्कालीन हेड कांस्टेबिल अमर नाथ यादव को मालखाने का चार्ज देने का प्रयास किया लेकिन उन्होने चार्ज लेने से इनकार कर दिया। इसपर तत्कालीन एसओ मो. अशरफ के निर्देश पर मौखिक रूप से मालखाने का चार्ज लिया गया था। पूर्व में मालखाने का चार्ज संभाल रहे लखीमपुर खीरी जिले के फरदानपुर थाने में तैनात एचसीपी रामसजीवन साहू माल खाने का चार्ज देने आए थे। चार्ज लेते समय जब गिनती हुई तो यह अहम चीजें कम मिलीं थी। पूर्व एसओ ने मालखाने के मासिक निरीक्षण के बाद निरीक्षण पुस्तिका में भी इसका उल्लेख किया। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो जांच शुरू हुई। जांच में पाया गया कि यह सामग्री काफी समय से लापता है। एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष कमलेश सिंह ने यादव ने बुधवार को थाने में पूर्व में तैनात रहे लखीमपुर खीरी में तैनात एचसीपी रामसजीवन साहू, हरदोई के मल्लावां में तैनात अहिबरन सिंह और पूर्व हेड मोहर्रिर दर्शन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दर्शन सिंह मौजूदा समय में कहा तैनात हैं इसका पता लागाया जा रहा है।  मामले में नामितों के अलावा कई और पुलिस कर्मी शामिल हो सकते हैं।जांच की जा रही है जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कानूनी व विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें