फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिनदहाड़े घर में घुसकर रिटायर्ड नर्स की नृशंस हत्या, चाकू और हसिया से पेट को गोदा

Sun, 01 Dec 2019 04:25 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दिनदहाड़े रिटायर्ड नर्स की घर में घुसकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मसवानपुर शिवनगर में दिनदहाड़े रविवार को रिटायर्ड नर्स लक्ष्मी देवी (61) की नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारे चाकू और हसिया से पेट गोदा और सिर(पिछले हिस्से में) पर भारी वस्तु से प्रहार किया। नर्स का लहूलुहान शव किचन में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। हत्या के पीछे किसी करीबी के हाथ होने की आशंका है। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


शिवनगर निवासी राम विलास उरई जेल से शिक्षक पद से रिटायर्ड हैं। उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वरूपनगर से नर्स के पद से रिटायर्ड थीं। राम विलास के मुताबिक रविवार सुबह करीब नौ बजे वह पास में ही स्थित अपने पुराने घर गए थे। इस दौरान लक्ष्मी घर के बाहर बैठकर अखबार पढ़ रहीं थीं।

राम विलास पौने ग्यारह बजे वापस घर लौटे। तब मेन गेट से लेकर भीतर तक केदरवाजे खुले थे। राम विलास जैसे ही किचन की तरफ गए देखा कि खून से लथपथ लक्ष्मी का शव पड़ा था। यह देख उन्होंने अपने सचेंडी निवासी अपने चचेरे साले सोने लाल को सूचना दी। कुछ देर बाद उनके रिश्तेदारों व पड़ोसियों को जानकारी हुई। तब पड़ोसी ने पुलिस को जानकारी दी। जांच के दौरान घटना स्थल से आलाकत्ल चाकू व हसिया बरामद हुआ। जिसे फोरेंसिक टीम ने कब्जे में ले लिया। 

हत्यारों से लिया मोर्चा
फोरेंसिक जांच के मुताबिक हत्यारों ने लक्ष्मी देवी पर बरामदे में हमला किया। तब वह वहां से भाग कर भीतर की तरफ गईं। यही वजह है कि उनकी साड़ी बरामदे में पड़ी थी। फिर किचन में उनको मारा गया। उनके कपड़ों की स्थिति से साफ है कि हत्यारे उन्हेंने जमकर मोर्चा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हत्या के ही इरादे से आए थे बदमाश
कल्याणपुर सीओ अजय कुमार ने बताया कि लक्ष्मी के घर पर रखे जेवरात व नकदी सही सलामत है। कुछ भी गायब नहीं है। इससे ये तो साफ हो गया कि बदमाश लूटपाट के इरादे से नहीं बल्कि हत्या केइरादे ही आए थे। इसलिए रंजिश केबिंदु पर जांच की जा रही है। वहीं ऐसी आशंका है कि वह परिचित था, इसलिए वह आसानी से घर के भीतर गया और वारदात को अंजाम दिया।
 

मृतका के पति तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिससे किसी करीबी के शामिल होने की आशंका लग रही है। बाकी जांच के बाद पूरा मामला स्पष्ट होगा। - अनंत देव, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें