उरई में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या
उरई जालौन के मोहल्ला मातापुरा में नीलकंठ मंदिर के पास बुजुर्ग दंपति और उसके बेटे की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी घर के बाहर ताला लगाकर फरार हो गये। सोमवार सुबह घर से बदबू आने पर लोगों को शक हुआ तो पुलिस को बुलाने के बाद ताला तोड़कर लाशें बाहर निकाली गईं।
मोहल्ला मातापुरा निवासी सुरेंद्र तिवारी (62) उनकी पत्नी अभिलाषा तिवारी (60) और बेटे कार्तिक तिवारी (32) की लाशें सोमवार के घर के भीतर से खून से लथपथ हालत में मिली हैं। पुलिस के अनुसार हत्या दो दिन पहले की गई है। घटनास्थल से हंसिया और लोहे के धारदार हथियार मिले हैं। फोरेन्सिक टीम को बुलाकर फिंगर प्रिंट लिये जा रहे हैं। मृतक सुरेंद्र तिवारी की बेटी के अनुसार एक साल पहले बड़े भाई ने आत्महत्या कर ली थी। अभी तक रिपोर्ट नहीं दर्ज करायी गई है।