फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: धारदार हथियार से व्यापारी की निर्मम हत्या, हमलावरों ने जीभ भी काटी

Tue, 07 Jan 2020 02:55 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बांदा जिले में सोमवार रात धारदार हथियार से निर्मम हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दुकान के बाहर सो रहे बिल्डिंग मटेरियल व्यापारी की हत्या कर दी गई। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। 

विज्ञापन


इस मामले में हैरान करने वाली बात तो यह भी है कि हत्यारों ने व्यवसाई को मौत के घाट उतारने से पहले उसकी जीभ काट दी थी। परिजन किसी तरह की रंजिश से इंकार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार चिल्ला कस्बे के ग्राम पपरेंदा निवासी कामता प्रसाद गुप्ता (50) करीब 25 वर्षों से सीमावर्ती छतरपुर मध्यप्रदेश जनपद के सरबई कस्बे वार्ड नंबर पांच में रहकर बिल्डिंग मैटेरियल का व्यवसाय करते थे।

विज्ञापन

सोमवार देर रात वह दुकान के बाहर लगे टीनशेड के नीचे चारपाई पर सो रहे थे। रात में हमलावरों ने धारदार हथियार से सिर व चेहरे पर वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। हमलावर उन्हें मरा हुआ समझकर फरार हो गए।

मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने चारपाई के पास उन्हें जमीन पर लहूलुहान पड़ा देखकर शोर मचाया। जमीन में पड़े वह कराह रहे थे और जीभ कटी होने की वजह से बोल नहीं पा रहे थे। सिर व चेहरे में गहरे जख्म थे। आनन-फानन में परिजन उन्हें बांदा जिला अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें