फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला राजगीर मिस्त्री का शव, निर्मम हत्या से फैली सनसनी

Wed, 04 Sep 2019 03:39 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में बुधवार को निर्मम हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के करीमाबाद गांव में पिछ्ले दो साल से दोस्त के घर रह रहे राजगीर मिस्त्री की लाठी-डंडों से पीटकर व गला दबाकर हत्या कर दी गई।  
विज्ञापन


बुधवार सुबह उसका शव दोस्त के घर से ढाई सौ मीटर दूर गांव के बाहर खेत में खून से लथपथ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फतेहपुर चौरासी के मुन्नीखेड़ा गांव निवासी मान सिंह (32) पुत्र देवीदयाल निवासी मुन्नीखेड़ा पिछले दो साल से करीमाबाद सफीपुर गांव निवासी राज बहादुर के घर रहकर राजमिस्त्री का काम कर रहा था। 12 वर्ष पूर्व उसकी शादी बांगरमऊ मढ़ापुर गांव की मंजू से हुई थी।

पति से अनबन के चलते वह पिछले 5 साल से बेटी मानसी व बिट्टी के साथ मायके में रह रही थी। जिसके बाद मान सिंह अकेला ही जीवन यापन कर रहा था। मृतक के चेहरे व गले में चोट के निशान मिलने से गला दबाए जाने की चर्चा है।
विज्ञापन


शव के पास खून से सना डंडा पड़ा होने से इसी डंडे से हत्या की संभावना जताई गई। कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि जांच में कुछ सुराग मिले है। घर से गांव के ही इर्द गिर्द शक की सुई घूम रही है। शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें