फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चिकित्सक ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर ममेरी बहन से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, अब दे रहा ये धमकी

Thu, 06 Jun 2019 05:56 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एसएससी की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पेशे से पशु चिकित्सक फुफेरे भाई ने ही कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। वीडियो बनाने के साथ ही फोटो भी खींच ली। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देेकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मंगलवार देर शाम पीड़िता की तहरीर पर आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ़
विज्ञापन


मूल रूप से कन्नौज की रहने वाली छात्रा भाई संग कल्याणपुर में किराए में रहकर एसएससी की तैयारी करती है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि इटावा निवासी उसका फुफेरा भाई शिव सिंह उर्फ मोनू जब शहर आता तो उसके कमरे पर रुकता था। अगस्त 2018 में उसका भाई गांव गया था। तभी फुफेरा भाई उसके कमरे में आया। उसने धोखे से कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई।

तब उसने दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जब आंख खुली तो वह निर्वस्त्र कमरे में पड़ी थी। लोक लाज के डर से वह चुप रही। कुछ दिनों बाद मोनू उसे अश्लील मैसेज भेजने लगा। इसके बाद उसने कई बार संबंध बनाए। लगातार दबाव बनाने पर उसने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद मंगलवार देर शाम कल्याणपुर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी अश्विनी कुमार पांडेय का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें