फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के ननिहाल में प्रेमी फांसी पर लटका मिला

Wed, 25 Feb 2015 03:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नर्वल थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को प्रेमिका के ननिहाल में प्रेमी फांसी पर लटका मिला। किशोरी अचेतावस्था में मिली है उसके गर्दन पर निशान हैं। किशोरी को हैलट इमरजेंसी लाया गया है। पुलिस आत्महत्या और आनर किलिंग दोनों ही बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


मौके पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने भी पड़ताल की है। एसपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और किशोरी के होश में आने के बाद भी स्थिति साफ हो पाएगी।  घाटमपुर क्षेत्र के एक गांव रहने वाले किसान की 16 वर्षीय बेटी हाईस्कूल की छात्रा है।

वह पिछले दो साल से अपने ननिहाल में रहकर एक कालेज में पढ़ाई कर रही है। मंगलवार शाम किशोरी के घर में उसके गांव का एक युवक (22) साड़ी के सहारे पंखे के कुंडे से फांसी पर लटकता मिला है। किशोरी भी कमरे में ही बेड पर अचेतावस्था में मिली है। घटना के समय किशोरी के ननिहाल मे कोई नहीं था।
विज्ञापन


नानी मेडिकल स्टोर से दवा लेने और अन्य लोग अपने काम से निकले थे। नानी घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर वह छत के रास्ते अंदर पहुंची तो एक युवक फांसी पर लटका था। नातिन बेड पर अचेत पड़ी थी। शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे पर कोई युवक को पहचान नहीं सका।

इधर सूचना पर युवक को ढूंढते हुए उसके मामा का रिश्तेदार वहां पहुंचा और शव की पहचान की।  रिश्तेदार ने बताया कि युवक अपनी मां के साथ रविवार को मामा के घर आया था और मंगलवार सुबह कुछ रिश्तेदारों के साथ नर्वल बाजार आया और अचानक गायब हो गया। तब से परिवार युवक की तलाश कर रहे थे।

एसपी ग्रामीण का कहना है कि युवक संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला है। किशोरी भी अचेतावस्था में उसी कमरे में मिली है। खुदकुशी और ऑनर किलिंग दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मामला प्रेम संबंधों का है या कुछ और इस पर भी जांच हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें