फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: दबंग ने युवक के घर बम से किया हमला, युवक के दोनों हाथ उड़े, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 11 Mar 2020 01:36 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चित्रकूट जिले में घर की महिला के साथ छेडखानी करने के विरोध पर मोहल्ले के ही एक युवक ने बम फेंककर महिला के पति को घायल कर दिया। बम फटने से पूरे मोहल्ले में हडकंप मच गया। युवक के एक हाथ का पंजा उड़ गया जबकि दूसरा पंजा भी झुलस गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर जाकर कई साक्ष्य एकत्र किए और स्पष्ट माना है कि यह हमला नहीं बल्कि घर में ही बम बनाते समय हादसा हुआ है। फिलहाल गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। 

शहर के उटारखाना मोहल्ले में बुधवार की सुबह मोहल्ला निवासी अकील उर्फ छोटे (35) पुत्र जलील की भाभी फाजना बानो ने बताया कि मोहल्ले का एक युवक उसकी बहू को घर से बाहर निकलने पर अक्सर छेडखानी करने का प्रयास करता था। अभद्र कमेंट करता था।

विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर सोमवार की रात को उसके देवर अकील ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया तो उसने अकील को मारा पीटा। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामला रफा दफा कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी आरोपी नहीं माना और मंगलवार की रात फिर चार युवकों के साथ तमंचा व डंडे लेकर आया। तमंचा लहराकर घर में पत्थरबाजी की। जिसकी सूचना कोतवाली को दी गई थी। पुलिस के आते ही आरोपी भाग निकला था। 

बुधवार की सुबह जब देवर अकील घर में था तो आरोपी बम लेकर आया और उस पर फेंक दिया। यह देख देवर ने हाथ से बम रोकने का प्रयास किया तभी बम फट गया और धमाके से सभी सहम गए। देवर का हाथ लहूलुहान हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

उधर इस मामले में यह भी बताया गया है कि  घायल घर में देशी बम बना रहा था। तभी अचानक बम फट गया। जिससे उसका एक हाथ का पंजा उड़ गया। घटना की जानकारी होते ही कोतवाल अनिल कुमार सिंह मय फोर्स पहुंचे। उनके साथ डॉग स्क्वायड व फारंसिक टीम भी पहुंची। कई घंटे तक जांच पड़ताल की गई।

कोतवाल ने बताया कि किसी ने हमला नहीं किया है। घायल के घर में पटाखे बनाने का काम होता है। कई उपकरण बरामद हुए हैं। यह सब शादी विवाह में पटाखे की बुकिंग करते हैं। पूरे घर में कहीं भी बम फटने का निशान नहीं मिला।

जब पुलिस पहुंची तो झाडू लगाकर हर चीज साफ कर दी गई थी। घायल यदि घर के अंदर था तो आरोपी कैसे अंदर आ गया और बाहर से बम फेंका तो घर के बाहर इसके कुछ निशान मिलने चाहिए था। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है कि घायल के पास पटाखे का लाइसेंस है या नहीं। किसी ने हमला किया है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उसे कडी सजा मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें