फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बुलेरों सवार बदमाशों ने टेली कम्युनिकेशन संचालक को किया अगवा, 15 लाख फिरौती लेने पर छोड़ा, चार गिरफ्तार

Mon, 22 Jun 2020 11:27 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में बोलेरो सवार बदमाशों ने टेली कम्युनिकेशन समेत उनके कर्मचारियों को अगवा कर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने मारपीट कर 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी। रुपये लेने के बाद बदमाशों ने उन लोगों को छोड़ा। मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
एसपी साउथ अपर्णा गुप्ता ने बताया कि बाबूपुरवा कॉलोनी निवासी अनुराग शुक्ला का रतनलाल नगर में टेली कम्युनिकेशन का कार्यालय है। अनुराग ने बताया कि शुक्रवार को बोलोरो सवार बदमाशों ने उनके ऑफिस से उन्हें व उनके कर्मचारियों बर्रा के लव कुमार, उन्नाव के शुक्लागंज निवासी हर्षित और कन्नौज के शेखर का शुक्रवार रात अपहरण कर लिया था।

बुलेरो से पांच बदमाश असलहा लेकर रात साढ़े दस बजे ऑफिस में घुसे थे। सभी मुंह में अंगौछा बांधे थे। अपहरण से पहले ऑफिस में लूटपाट की थी। जहां से 15 से 20 हजार रुपए और लैपटॉप लिया था। बदमाश पहले उन लोगों को पनकी की ओर ले गए।
विज्ञापन


इसके बाद ड्योढ़ी घाट के सुनसान जंगल ले गए जहां उनलोगों को मारापीटा। आरोप है कि बदमाशों ने उन लोगों को छोड़ने के एवज में 15 लाख की फिरौती मांगी। इसके बाद उन्होंने घर पर कॉल कर रुपये मंगाए। रुपये मिलने के बाद शनिवार करीब तीन बजे पहले लव, हर्षित, शेखर और सबसे बाद में उनको एक-एक किलोमीटर की दूरी पर छोड़ते हुए इलाहाबाद रोड की ओर भाग निकले।

फिरौती लेने आए बदमाशों ने कार की चाभी भी छीनी
पीड़ित का आरोप है बुलेरो सवार बदमाशों ने महाराजपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास रकम लेने के लिए बाइक सवार युवकों को भेजा था। उनके परिजन कार से फिरौती की रकम देने आए थे। जहां बाइक सवार बदमाशों ने कार की चाभी भी छीन ली थी।

मामले में पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज किया गया था। अगवा व फिरौती के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर फिरौती के 11 लाख रुपए, ऑफिस से लूटा गया लैपटॉप और मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। अपहरणकर्ता के अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही बाकी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। - अपर्णा गुप्ता, एसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें