फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्रा में फर्जी सेल्सटैक्स गैंग दबोचा

Sun, 25 Jan 2015 03:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर माल लदे वाहनों से वसूली करने वाले फर्जी सेल्स टैक्स अफसर अरविंद शुक्ला को बर्रा पुलिस ने शनिवार को तत्याटोपे नगर तिराहे से चार साथियों के साथ दबोच लिया। इनके पास से नीली बत्ती लगी कार, खाकी वर्दी और एक आईडी बरामद हुई है।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि पकड़े गए बदमाशों में दो शातिर वाहन चोर हैं। इन्हें पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

एसपी पश्चिम हरीश चंदर ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गायत्री नगर चकेरी के अरविंद शुक्ला ने श्याम नगर चकेरी निवासी बाबू सिंह से उनकी बोलेरो 20 हजार रुपये महीने किराए पर ली थी।

उसने सेल्स टैक्स में बोलेरो अटैच कराने के लिए ली थी। इसके बाद बोलेरो में लखनऊ की नंबर प्लेट लगाकर हाईवे पर माल लदे वाहनों से वसूली करते थे।

इसमें रूमा महाराजपुर के सत्य नारायण यादव, शिवपुरी चकेरी के करन पटेल, बकोठी पुरवा बिल्हौर के नन्हें उर्फ सूरज और अतरौली छिबरमऊ कन्नौज में रहने वाले अमित प्रताप सिंह मिलकर बोलेरो में नीली बत्ती लगाकर अवैध वसूली करने लगे।
विज्ञापन


इसमें अरविंद शुक्ला सेल्स टैक्स अफसर बनता था। सत्य नारायण यादव कांस्टेबल, करन पटेल सेल्स टैक्स चपरासी का रोल निभाते थे। एसपी पश्चिम ने बताया कि इसी महीने बर्रा के कर्रही क्षेत्र से बोलेरो चोरी हो गई। बाबू सिंह ने बर्रा थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

बर्रा पुलिस मामले की छानबीन करते हुए इस गैंग तक पहुंची। बर्रा पुलिस तत्याटोपे नगर की एक चाय की दुकान के पास चेकिंग कर रही थी। चोरी गई बोलेरो आती देख पुलिस टीम ने रोका। पुलिस को देख राज उर्फ आशू बदमाश भाग निकला।

दो लोग मौके पर पकड़े गए, जिन्होंने अपना नाम नन्हें उर्फसूरज और अमित प्रताप बताया। इन्हीं की निशानदेही पर गैंग को दबोच लिया गया। गैंग ने कबूल किया कि 11 जनवरी को इन लोगों ने बर्रा से एक सफारी चोरी की थी, जिसे छिबरमऊ कन्नौज ले जाकर अनूप उर्फ टिंकू सिंह और अशरफ को 50 हजार रुपये में बेच दिया था।

यह बोलेरो भी बेचने जा रहे थे। एसपी के मुताबिक नन्हें शातिर वाहन चोर है। उस पर वाहन चोरी से 25-30 मामले दर्ज हैं। अमित प्रताप चोरी के वाहनों को बेचने में मध्यस्थ की भूमिका निभाता है।

गुडवर्क करने वाली टीम में कार्यवाहक एसओ रामबाबू सिंह, दरोगा अखिलेश कुमार मिश्रा, दरोगा शीतला प्रसाद मिश्र, दरोगा संतोष कुमार दुबे, कांस्टेबल रतिभान सिंह, कांस्टेबल रतिभान सिंह, कांस्टेबल ताबिल हुसैन, कांस्टेबल जय प्रकाश और कांस्टेबल कलीम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें