बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ में आया अपराधी बबलू
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस पर मिर्च झोंककर भागने वाले बंदियों में से पांचवें बंदी को मंगलवार की दोपहर जरिया गोहांड के पास गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बंदी बबलू ने पुलिस को बताया कि वह और उसके साथी कई दिनों से जेल से भागने का प्लान बना रहे थे। प्लान तो सफल हुआ लेकिन पुलिस की सतर्कता के सामने उनकी एक नहीं चल पाई है।
बीते 19 सितंबर को हमीरपुर जेल के बाहर पुलिस वैन से उतरते वक्त छह बंदी सिपाहियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर मौके से फरार हो गए थे। भागते समय बंदी एक सिपाही की रायफल भी छीनकर ले गया था। इस दौरान पुलिस ने फरार हुए 6 में से चार बंदियों को पकड़ लिया और रायफल भी बरामद कर ली थी। जबकि दो की तलाश की जा रही थी।