फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फटा, चार राहगिरों पर गिरा खोलता तेल, दो की हालत नाजुक

Wed, 16 Nov 2016 01:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर के खोलते तेल से झुलसा युवक - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर के विधुत विभाग के उपकरणों की जर्जर हालत का हर्जाना आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। चकेरी थानाक्षेत्र के गांधी ग्राम इलाके में ऐसा ही एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन


इलाके में बुधवार को विधुत सप्लाई करने वाले एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। फिर अचानक एक जोर का धमाका हुआ। विस्फोट से ट्रांसफार्मर का खोलता तेल चारों तरफ उड़ कर गिरा। इसी दौरान पास से गुजर रहे चार युवक इसकी चपेट में आ गए।

ट्रांसफार्मर का खोलता तेल जाजमऊ के कल्लूपुरवा निवासी फहीम(20), सब्जी विक्रेता अमित(32), बाइक सवार शिक्षक मुन्ना और साथी अशोक के ऊपर जा गिरा। चारों बुरी तरह झुलस गए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने दो की हालत नाजुक बताई है। घटना के बाद संबंधित विद्युत विभाग व परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें